रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामीं बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन जब भी मैदान में बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो विरोधी गेंदबाज अपनी शामत देखने को तैयार हो जाते हैं। धवन की बल्लेबाजी देखकर लगता है कि सिर्फ इन्हीं की बल्लेबाजी का आनंद लिया जाय, कवर ड्राइव हो, चाहे ऑन साइड में शॉट लगाना हो,प्वाइंट के माहिर गब्बर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं। मौजूदा वक्त में शिखर धवन आईपीएल का हिस्सा हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्या आपको जहन में कभी ये बात आया कि धवन हमेशा सिर क्यों मुंडवाये रहते हैं, आइये हम बताते हैं, इसका कारण।

भारतीय टीम के गब्बर यानी की शिखर धवन का अपना एक अलग ही स्टाइल है। वह हमेशा बोल्ड लुक और शार्प मूछें रखते हैं, जो उन पर खूब जचता भी है। धवन कुछ साल पहले तक ऐसे नहीं थे। उनके सिर पर भी बाल थे। इस तस्वीर में उन्हें पहचाना थोड़ा मुश्किल जरूर हो रहा होगा। लेकिन आपको बता दें कि ये हम सबके गब्बर ही हैं।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से सवाल पूछने के लिए कहा था। इसके बाद उनके एक फैन ने पूछा कि वो सर पर बाल क्यों नहीं रखते हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि बिना बाल का सिर उन्हें सूट करता है और शैम्पू भी कम लगता है।
इसके साथ ही धवन फील्डिंग के दौरान अलग-अलग तरह के चश्में भी पहनते है, जिसके कारण वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके इस ऊबर कूल ग्लासेस के फैन तो इग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी हो गए थे। आईपीएल से पहले शिखर धवन ने अपनी ये फोटो शेयर कर लिखा था कि Gabbar is back यानी गब्बर वापस आ गया है और वाकई गब्बर को दोबारा देखना फैंस के लिए भी काफी रोमांचक हैं। इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी भी कर रहे हैं।
इस सीजन में उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स और वो खुद भी टॉप पर चल रहे हैं। एक तरफ उनकी टीम अबतक 8 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर है। वहीं, धवन भी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। रविवार को खेले गये पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में धवन ने 69 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें उन्होंने 47 बॉलों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपनी टीम को शानदार जीत दिलवाई।
रविवार को खेले गए मैच में 69 रनों की पारी खेलने से ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है। इससे पहले ऑरेंज कैप केएल राहुल के सिर पर काबिज थी, लेकिन मैच से पहले राहुल अपेंडिक्स के दर्द के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए, और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल सके। वहीं, धवन में शानदार पारी खेलते हुए ऑरेंज कैप पर एक बार फिर अपना कब्जा जमाया। वह इस सीजन अबतक 8 मैचों में 380 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका टॉप स्कोर 92 रन रहा। वहीं, अबतक उनके बल्ले से 43 चौके और 8 छक्के निकले हैं।
आईपीएल में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की जोड़ी का जवाब नहीं है। दोनों गजब की फॉर्म में चल रहे है और दिल्ली के लिए उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। मैदान के साथ-साथ बाहर भी दोनों खिलाड़ी काफी मौज-मस्ती भी करते हैं। उनके फनी वीडियोज भी फैंस को बहुत पसंद आते है।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय मैच की बात करें तो धवन की जोड़ी हिटमैन रोहित शर्मा के साथ काफी कारनामा करती है। तो उन्होने टेस्ट में 29 मैच खेलकर 2045 रन बनाये हैं। जबकि वनडे के 102 मैचों में 4361 रन अपना नाम किया हैं। जबकि बात करें टी-20 की तो टी-20 में भी उनके बल्ले से 543 रन निकले हैं।