रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह सोमवार को टीवी एंकर संजना गणेशन से शादी के बंधन में बंध गये। बुमराह ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शादी की फोटो शेयर करते हुए दी। बुमराह और संजना की शादी गोवा में संपन्न हुई। शादी में गिने-चुने लोग ही मौजूद रहे। बुमराह के शादी की तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आइये हम आपको दिखाते हैं, उनके संगीत से लेकर रिसेप्शन तक की सारी तस्वीरें और उन्होंने किस डिजाइनर के कपड़े पहने हैं।
“Love, if it finds you worthy, directs your course.”
Steered by love, we have begun a new journey together. Today is one of the happiest days of our lives and we feel blessed to be able to share the news of our wedding and our joy with you.
Jasprit & Sanjana pic.twitter.com/EQuRUNa0Xc
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) March 15, 2021
जसप्रीत और संजना की शादी साउथ गोवा में एक बड़े से रिसॉर्ट में संपन्न हुआ है। जहां सभी मेहमानों का स्वागत वेलकम लंच के साथ हुआ। इस दौरान बुमराह ने डिजाइनर कुणाल रावलसंजना का डिजाइन किया हुआ, डवॉइन आइवरी कुर्ता पहना हुआ था। जबकि संजना गणेशन ने रॉ मैंगो का खूबसूरत का सूट बड़े-बड़े झुमको के साथ पहना हुआ था।

लंच के बाद शुरू हुई हल्दी सेरेमनी, जिसमें बुमराह ने Antar AngiS से ग्रे कुर्ता पहना हुआ था। वहीं, बुमराह की दुल्हनिया पीले रंग की साड़ी में गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। इस साड़ी को Anavilla की ओर से डिजाइन की गई है। वहीं, रितिका सजदेव ने उनके झुमके और अपराजिता टूर (Aprajita Toor) ने उनके फुटवेयर डिजाइन किए है।

इसके बाद खास रस्म के लिए बुमराह और संजना ने अनिता डोंगरे के हैंड पेंट किए गए पिचकारी वर्क आउटफिट पहना। आपको बता दें कि अनीता ने जानकारी दी कि बुमराह और संजना के आउटफिट्स को राजस्थान भेजा गया, वहां के कारीगरों ने इस पर कढ़ाई और हाथ से पेंट किया। इसके बाद चूड़ा और कलीरा सेरेमनी हुई।

बुमराह और संजना की शादी पंजाबी रिति-रिवाज से गुरुद्वारे में संपन्न हुई है। सोमवार को सुबह आनंद कारज की रस्म अदा की गई, जिसमें दोनों ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के नए कलेक्शन को पहना हुआ था। जसप्रीत पूरी तरह से हाथ से कढ़ाई वाली गुलाबी शेरवानी पहने नजर आए। अपनी शादी में उन्होंने पहली बार ‘पग’ पहनी है। शादी के दौरान वह अपने हाथों में कटार पकड़े भी नजर आए थे।

शादी के बाद रिशेप्सन हुआ, इसमें बुमराह इटालियन लक्जरी फैशन हाउस, एर्मेनेगाइड ज़ेग्ना (ज़ेनिया) से एक पोशाक पहनना चाहते थे। इसके लिए खास इटली से डिजाइन करवाया गया था। वहीं उनकी पत्नी संजना गणेशन ने रिसेप्शन पर अमित अग्रवाल की ड्रेस पहनी हुई थी। जो बैंगनी और चारकोल रंगों में बनी हुई है। इसके साथ उन्होंने जिमी चू हील्स पहने हुए हैं, जबकि उनकी ज्वैलरी अनमोल की है।