हाल ही में दो स्वर्ण पदक ओलंपिक चैंपियन सहित चार खिलाड़ियों को डोपिंग का आरोपी पाया गया है। बता दे, रुस के चार एथलीटों पर प्रतिबंधित दवाईयों के सेवन के आरोप लगे हैं, जिनमें से दो खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता है।
बताते चले पहले खिलाड़ी आंद्रेई सिलनोव ने साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में ऊंची कूद में पदक हासिल किया था, तो वहीं दूसरे खिलाड़ी नतालिया अंतियुख ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में 400 मीटर बाधा दौड़ में पदक हासिल किया था।
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने कहा कि ये मामले विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के लिए रूसी डोपिंग की जांच पर आधारित हैं। इसे 2016 में कनाडा के वकील रिचर्ड मैकलारेन ने पेश किया था।
सिलनोव पिछले साल जून तक रूसी ट्रैक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। अन्य दो एथलीटों में विश्व इंडोर चैंपियनशिप 2006 में 1500 मीटर में रजत पदक जीतने वाली येलेना सोबोलेवा और हैमर थ्रो की एथलीट ओकसाना कोंद्रातयेवा शामिल हैं।