1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. स्कॉटलैंड के पूर्व गेंदबाज माजिद हक हुए कोरोना का शिकार

स्कॉटलैंड के पूर्व गेंदबाज माजिद हक हुए कोरोना का शिकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्कॉटलैंड के पूर्व गेंदबाज माजिद हक हुए कोरोना का शिकार

कोरोना वायरस लगातार तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है हर कोई इससे बचने के उपाय अपना रहा है। इसी बीच क्रिकेट जगत से कोरोना को लेकर खबर सामने आई है। बता दे, पाकिस्तानी मूल के स्कॉटलैंड के पूर्व गेंदबाज माजिद हक का वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। माजिद हक ने ट्वीट करके बताया, कि वो ग्लास्गो के रॉयल एलेक्सड्रा हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं और रिकवर कर रहे हैं।

आगे माजिद ने कहा, ‘मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। पैस्ले में आरएएच के हॉस्पिटल स्टाफ मेरे साथ काफी रहे और जिन्होंने भी मुझे मैसेज भेजे उन्हें शुक्रिया। उम्मीद है मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा।’

बता दें, स्कॉटलैंड के लिए माजिद हक ने 2006 से 2015 तक क्रिकेट मैच खेले है। उन्होंने स्कॉटलैंड के लिए 54 वनडे और 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। दरअसल यह अभी तक यह पहला मामला है जब कोई क्रिकेटर का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...