1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी पीसीबी पर खड़े किये गंभीर सवाल, पढ़िए क्या कहा

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी पीसीबी पर खड़े किये गंभीर सवाल, पढ़िए क्या कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी पीसीबी पर खड़े किये गंभीर सवाल, पढ़िए क्या कहा

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर कल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोहम्मद आमिर के समर्थन में पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर आए हैं।

अख्तर ने कहा – ” मैं खुले तौर पर कह रहा हूं कि 2011 विश्व कप के दौरान मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया था। शाहिद अफरीदी द्वारा नहीं बल्कि बाकी के प्रबंधन द्वारा। मैं यह खुले तौर पर कह रहा हूं कि मुझे परेशान किया गया था लेकिन मैंने परवाह नहीं की क्योंकि मैं पहले ही संन्यास लेने की घोषणा कर चुका था। ”

आमिर के संन्यास को लेकर अख्तर बोले – “आमिर को अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए थी और अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहिए था ताकि कोई उन्हें टीम से निकाल नहीं सके। आपको अपने डर का सामना करना पड़ता है और अच्छा प्रदर्शन कर प्रबंधन को दिखाना होता है। ”

उन्होंने आगे कहा – ” अगर आप मुझे आमिर को दो महीनों के लिए दे दें तो हर कोई उन्हें 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए देखेगा। मैं उन्हें वो सिखाऊंगा जो मैंने उन्हें तीन साल पहले सिखाया था। वह वापसी कर सकते हैं। “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...