नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह लगातार IPL 2021 को लेकर खबरों में बने हुए थे तीन खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है। जिससे बाकी खिलाड़ियों को सुरक्षित किया जा सके। धोनी अपने करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर खूब खबरों में रहते हैं और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। साक्षी अपने पति और परिवार के सदस्यों के साथ खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें शेयर करती हैं और हाल ही में उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया है कि, उनके घर एक नया मेहमान आया है।
साक्षी ने नए मेहमान का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साक्षी धोनी ने इस बात की जानकारी दी कि उनके घर में चेतक नाम का घोड़ा आया है, जो बेहद ही प्यारा और खूबसूरत है। धोनी के घर बहुत सारे कुत्ते पहले से मौजूद है और उनकी इस फैमिली में अब चेतक घोड़ा भी शामिल हो गया है।
इस वीडियो में एक काला रंग का घोड़ा दिखाई दे रहा है जो सफेद कुत्ते के साथ फॉर्महाउस में खेलता हुआ नजर आ रहा है। साक्षी ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘घर में आपका स्वागत है चेतक।।जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक सच्चे इंसान की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किया जा रहा है।’ बता दें कि साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वीडियो-फोटो डालती रहती हैं।
View this post on Instagram
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपने रांची स्थित घर पर ही रह रहे हैं। यहां पर उनका एक बड़ा फॉर्महाउस है। फॉर्महाउस में धोनी ऑर्गेनिक खेती भी करते हैं जिसके उत्पाद मार्केट में बिकना शुरू हो गए हैं। धोनी को लंबे छक्के लगाने के अलावा बाइक्स के भी शौकिन हैं। इस बार जब वह रांची पहुंचेंगे तो बाइक के अलावा घुड़सवारी भी करते हुए नजर आएंगे।