पिछले महीने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी की गयी थी। इसके बाद डॉक्टर्स के परामर्श से घर वापस आए थे।
कपिल देव ने पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अब गोल्फ के मैदान पर वापसी की है। पूर्व भारतीय विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से शौकिया तौर पर गोल्फ खेलते आए हैं।
चिकित्सकों से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें दिल्ली के गोल्फ क्लब में खेलते हुए देखा गया। कपिल देव ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – ” गोल्फ कोर्स या क्रिकेट मैदान पर वापसी करना कितना मजेदार होता है आप इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते। गोल्फ कोर्स में वापस आना, दोस्तों के साथ मस्ती करना और खेलना बहुत खूबसूरत है। बस यही जीवन है।
Good to be back on the Golf Course …. pic.twitter.com/M3V6D7KEoF
— Kapil Dev (@therealkapildev) November 12, 2020
दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कपिल देव ने वीडियो पोस्ट की।
Happy Diwali pic.twitter.com/QFRPs8UHy1
— Kapil Dev (@therealkapildev) November 13, 2020
कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। कपिल देव क्रिकेट इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 400 से ज्यादा विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं। कपिल देव के नाम 434 विकेट हैं।