भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत पर आज फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) लाया गया था। जिसमे कपिल देव को आपातकालीन विभाग में रात एक बजे ही ले जाया गया, जिसके बाद उनकी जांच की गई और एक आपातकालीन ‘कोरोनरी एंजियोप्लास्टी सर्जरी’ देर रात में इमरजेंसी में की गई।
सर्जरी फोर्टिस के कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ अतुल माथुर द्वारा की गई थी। 1983 विश्व कप विजेता कप्तान वर्तमान में डॉ माथुर और उनकी टीम के साथ आईसीयू में भर्ती हैं और देव को कड़ी निगरानी में रखा गया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल (देव के 1983 के विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा) ने अपने कप्तान की सफल सर्जरी के बारे में सूचित किया और कहा कि उन्हें कुछ दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी।
मदन लाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा – ” “कपिल और रोमी देव को उनकी शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना, शक्ति और शुभकामनाएं भेजने में मेरा साथ दें। कपिल को समय पर अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी। डॉक्टरों के अनुसार, प्रक्रिया सफल रही है और वह जल्द ही घर लौटेंगे। ”
फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने 61 कपिल देव को 3 सप्ताह के आराम की सलाह दी है।
बड़ी हस्तियों और क्रिकेटर्स ने उनके स्वस्थ होने की कामना की :-
Take care @therealkapildev! Praying for your quick recovery. Get well soon Paaji. 🙏🏼
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 23, 2020
Concerned to learn that the legendary #KapilDev has suffered a heart attack & is in hospital. His mighty heart won many a battle for India. Wishing him the very best in winning this one too.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 23, 2020
Praying for your speedy recovery. 🙏🏻 Get well soon paaji. @therealkapildev
— Virat Kohli (@imVkohli) October 23, 2020
Wishing u speedy recovery sir @therealkapildev 🙏…
— Saina Nehwal (@NSaina) October 23, 2020
Get well soon Paaji @therealkapildev
— Anil Kumble (@anilkumble1074) October 23, 2020
My prayers are with you 🙏 hope you get well soon #Kapildev paji
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 23, 2020