1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने कहा, वायुसेना में राफेल की एंट्री से उत्साहित है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने कहा, वायुसेना में राफेल की एंट्री से उत्साहित है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने कहा, वायुसेना में राफेल की एंट्री से उत्साहित है

राफेल लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय सेना में सम्मान के तौर पर लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पाने वाले महेंद्र सिंह धौनी ने अपने मन की बात कही है।

उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि राफेल लड़ाकू विमान मिराज 2000 के सर्विस रिकॉर्ड को तोड़ देगा। आइपीएल 2020 की तैयारियों के बीच धौनी गुरुवार की दोपहर को राफेल को लेकर ट्ववीट किया है।

धोनी ने ट्वीट किया, युद्ध में स्वयं को साबित कर चुके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 4.5 पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के शामिल होने के साथ ही उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलट भी मिल गये हैं।

आगे उन्होंने यह भी लिखा कि हमारे पायलटों के हाथों ओर भारतीय वायुसेना के अलग अलग विमानों के बीच इस शक्तिशाली विमान की मारक क्षमता और बढ़ेगी।

धोनी ने एक अन्य ट्वीट में कहा,  गौरवशाली 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरोज) को शुभकामनाएं देता हूं और हम सभी को उम्मीद है कि राफेल मिराज 2000 का सेवा रिकार्ड पीछे छोड़ने में सफल रहेगा लेकिन सुखोई 30 एमकेआई मेरा पसंदीदा विमान बना रहेगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...