चेन्नई इस आईपीएल में बाहर हो चुकी है। बेशक चेन्नई आईपीएल से बाहर हो गई हो लेकिन धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सबके मन में सवाल था जिसका जवाब महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अपने आखिरी मुकाबले में सबको दे दिया था। धोनी के रिटायरमेंट को लेकर ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनका विदाई मैच कैसे होना चाहिए ये बताया, पढ़िए।
वॉन ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से कहा – ” अगर यूएई में अगले साल फिर से आईपीएल होता है जैसा इसकी संभावनाएं नजर आ रही हैं, तो धोनी को एक और साल आईपीएल खेलना होगा। वह दर्शकों के बिना खाली मैदान पर खेलकर अपना आईपीएल करियर खत्म नहीं कर सकते हैं। ”
उन्होंने कहा, ” धोनी को आईपीएल से रिटायर होने से पहले आईपीएल में कम से कम एक गेम खेलना होगा। वह दर्शकों के बिना खेलने नहीं जा सकते हैं। यदि कोई एक खिलाड़ी जो भारी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने अलविदा कहने का हकदार हैं, तो वह धोनी ही हैं। अगर वह शायद नहीं खेलें और बिना खेले ही अलविदा कह दें जैसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था तो यह ठीक नहीं होगा। मैं उनके अंतिम मैच के लिए दर्शकों का जमावड़ा देखना चाहता हूं। ”
आपको बता दें कि रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल-13 में अपना आखिरी मैच खेले धोनी से मैच में टॉस के दौरान जब कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने पूछा था कि क्या चेन्नई के लिए आपका ये आखिरी आईपीएल मैच है ? तो धोनी ने इस सवाल के जवाब में कहा था, “नहीं, बिल्कुल नहीं।”