भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने विराट कोहली को दुनिया का सबससे ताकतवर बल्लेबाज बताया है।
टेलर ने कहा – ” मुझे लगता है कि वह विश्व क्रिकेट में वह काफी मजबूत खिलाड़ी हैं, लेकिन मुझे यह लगता है कि एक आक्रामक क्रिकेटर और एक स्टेट्समैन के बीच जो बारीक रेखा होती है वो उसका सम्मान करने में सफल रहे हैं। मुझे लगता है कि वह शानदार काम कर रहे हैं। ”
उन्होंने कहा – ” मुझे लगता है कि वह इस जिम्मेदारी को सम्मान देते हैं। जब आप उन्हें खेलते हुए देखेंगे तो वह काफी हद तक खुद में खोए हुए नजर आते हैं। मैंने जब भी उनसे बात ही तो मैंने पाया है कि वह खेल का, जो इस खेल को खेल रहे हैं या खेल चुके हैं उसका काफी सम्मान करते हैं। ”
इससे पहले आस्ट्रेलिया के मुख्च कोच जस्टीन लैंगर ने भी कोहली की तारीफ की थी और कहा था कि उन्होंने जितने भी खिलाड़ी देखें हैं उनमें कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं।