1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एंजियोप्लास्टी होने के बाद पूर्व कप्तान को मिली अस्पताल से छुट्टी

एंजियोप्लास्टी होने के बाद पूर्व कप्तान को मिली अस्पताल से छुट्टी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एंजियोप्लास्टी होने के बाद पूर्व कप्तान को मिली अस्पताल से छुट्टी

भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल का दौरा पड़ने के कारण दो दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। इस 61 साल के पूर्व आलराउंडर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल की रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल देव स्वस्थ हैं।

कपिल देव के पूर्व साथी चेतन शर्मा ने कपिल और डा. माथुर की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘डा. अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की। वह अब स्वस्थ हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गयी है। यह तस्वीर अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय की है। ’’

अस्पताल ने बयान के मुताबिक, ‘‘कपिल देव को आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गयी। वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही अपनी दैनिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं। वह डा. अतुल माथुर से लगातार परामर्श लेते रहेंगे। ’’

सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने कपिल देव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...