1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति का बड़ा फैसला, सैनिकों की भर्ती करने वाले सभी प्रमुखों को बर्खास्त किया

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति का बड़ा फैसला, सैनिकों की भर्ती करने वाले सभी प्रमुखों को बर्खास्त किया

उन्होंने कहा कि जो सैनिक मोर्चे से गुज़र चुके हैं या जो खाइयों में नहीं रह सकते क्योंकि उन्होंने अपना स्वास्थ्य खो दिया है, अपने अंग खो दिए हैं, लेकिन अपनी गरिमा बनाए रखी है और उनमें संशय नहीं है, उन्हीं लोगों पर भर्ती के मामले में भरोसा किया जा सकता है।

By Satyam Dubey 
Updated Date

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध के बीच बड़ा फैसला लिया है। उनके इस फैसले से यूक्रेन में काफी हलचल हो गई है। उन्होंने सैनिकों की भर्ती करने वाले सभी प्रमुखों को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने ये कदम भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों के बीच उठाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सैन्य भर्ती में भ्रष्टाचार ख़त्म किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय भर्ती केंद्रों के प्रमुखों को बर्खास्त कर दिया जाएगा और उनके स्थान पर उन बहादुर योद्धाओं को नियुक्त किया जाएगा, जिन्होंने अग्रिम मोर्चे पर भले ही अपना स्वास्थ्य खो दिया है लेकिन अपनी गरिमा बनाए रखी है। वहां हुई एनएसडीसी की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि वह देश के सभी सैन्य भर्ती केंद्रों के प्रमुखों को बर्खास्त कर रहे हैं और व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर 112 जांचें शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 33 भर्ती प्रमुखों को बर्खास्त कर दिया गया है और उनकी जगह युद्ध के अनुभव वाले सैनिकों को नियुक्त किया जाएगा। जेलेंस्की ने कहा कि यह प्रणाली उन लोगों द्वारा चलाई जानी चाहिए जो वास्तव में जानते हैं कि युद्ध क्या है।

उन्होंने कहा कि जो सैनिक मोर्चे से गुज़र चुके हैं या जो खाइयों में नहीं रह सकते क्योंकि उन्होंने अपना स्वास्थ्य खो दिया है, अपने अंग खो दिए हैं, लेकिन अपनी गरिमा बनाए रखी है और उनमें संशय नहीं है, उन्हीं लोगों पर भर्ती के मामले में भरोसा किया जा सकता है।

आपको बता दें कि खुद से चार गुना बड़ी रूसी सेना से लड़ने के लिए यूक्रेन को अपने सैनिकों की संख्या बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। क्योंकि सैन्य सेवा की आयु वाले पुरुषों को देश छोड़ने पर रोक है। पिछले महीने क्रामाटोरस्क जिले में एक भर्ती केंद्र के 3 कर्मचारियों पर सिपाहियों को ड्यूटी के लिए अयोग्य और यूक्रेन छोड़ने के योग्य दिखाने के लिए जाली दस्तावेज़ बनाने का आरोप लगाया गया था।

पश्चिम के देशों के ऑफिसरों का अनुमान है कि इस युद्ध में रूस के 1.80 लाख और यूक्रेन के 1 लाख सैनिक या तो मारे गए होंगे या घायल हुए होंगे। वहीं, यूक्रेन ने 23 फरवरी 2023 तक रूस के 1,45,850 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। हालांकि, यूक्रेन ने अपने सैनिकों की मौत का आंकड़ा कभी साझा नहीं किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...