1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. अमेरिकी संसद में पीएम मोदी का संबोधन, 14 बार मिला स्टैंडिंग ओवेशन मिला

अमेरिकी संसद में पीएम मोदी का संबोधन, 14 बार मिला स्टैंडिंग ओवेशन मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के तीसरे दिन अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कई प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया और भारत-अमेरिका के संबंधों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी लोकतंत्र के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। हम सब मिलकर दुनिया को बेहतर भविष्य देंगे और भविष्य को बेहतर दुनिया देंगे। इस दौरान सदन में जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मोदी-मोदी के नारे लगते रहे। वहीं मोदी को अपने एक घंटे के भाषण के बीच 14 बार स्टेंडिंग ओवेशन भी मिला।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के तीसरे दिन अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया। करीब एक घंटे के संबोधन में पीएम मोदी ने कई प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया और भारत-अमेरिका के संबंधों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी लोकतंत्र के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। हम सब मिलकर दुनिया को बेहतर भविष्य देंगे और भविष्य को बेहतर दुनिया देंगे।

 

मोदी ने कहा जब उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार अमेरिका का दौरा किया था, तो भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वहीं भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वह दिन दूर नहीं जब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत बढ़ता है तो पूरी दुनिया बढ़ती है। दो बड़े लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत और अमेरिका की साझेदारी विश्व के हित में है और दोनों देश मिलकर दुनिया को बेहतर भविष्य और भविष्य को बेहतर दुनिया देंगे। उनके लिए अमेरिकी कांग्रेस को दूसरी बार संबोधित करना गौरव की बात है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं धैर्य, अनुनय और नीति की लड़ाई से संबंधित हो सकता हूं। मैं विचारों और विचारधारा की बहस को समझ सकता हूं। लेकिन मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आज आप दुनिया के दो महान लोकतंत्रों, भारत और अमेरिका के बीच संबंधों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र हमारे पवित्र और साझा मूल्यों में से एक है। लोकतंत्र वह विचार है जो बहस और चर्चा का स्वागत करता है। लोकतंत्र वह संस्कृति है, जो विचार और अभिव्यक्ति को पंख देती है। भारत को अनादि काल से ऐसे मूल्यों का सौभाग्य प्राप्त है। लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका सबसे पुराना और भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने भारत में चलाई जा रही तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र भी किया।

नरेंद्र मोदी ने रुस-युक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि युद्ध से लोगों को पीड़ा पहुंचती है। इसलिए यह समय युद्ध का नहीं है बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाना चाहिए। बता दें कि पीएम इस भाषण के बीच जमकर तालियों के साथ मोदी-मोदी के नारे लगते रहे। इस दौरान सदन में पीएम मोदी को 14 बार स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। इस मौके पर कई अमेरिकी सांसद पीएम मोदी का ऑटोग्राफ लेने के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...