1. हिन्दी समाचार
  2. एजुकेशन
  3. बड़ी खबर : परीक्षा होने से पहले ही बदल गये एक्जाम पैटर्न, जानें क्या है वो नियम

बड़ी खबर : परीक्षा होने से पहले ही बदल गये एक्जाम पैटर्न, जानें क्या है वो नियम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बड़ी खबर : परीक्षा होने से पहले ही बदल गये एक्जाम पैटर्न, जानें क्या है वो नियम

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

आगरा: देश में जारी कोरोना संकट के दौरान ठप पड़ा एजुकेशन व्यवस्था अब अपनी पटरी पर वापस आने लगा है, जिसे लेकर एक्जाम का भी सिलसिला शुरू हो गया है। जो बहुत जल्द होने वाला है। हालांकि इन परीक्षाओं से पहले ही छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगा। खबरों की मानें तो आगरा के विश्वविद्यालय की विद्या परिषद के छात्रों ने विश्वविद्यालय के सामने एक बड़ा प्रस्ताव रखा था, जिसमें से कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है।

इस प्रस्ताव के अंतर्गत छात्रों को अब  मुख्य परीक्षा में 10 में से चार ही प्रश्न ही करने होंगे। आपको बता दें कि अभी तक प्रश्नपत्र में लॉन्ग, शॉर्ट और MCQ हल करने होते थे। लेकिन अब पैटर्न में बदलाव हुआ है। जहां पहले 3 घंटे का समय था अब दो घंटे में प्रश्नपत्र हल करने होंगे। हालांकि बोर्ड ऑफ स्टडीज ने कोर्स कम करने में एकमत न मिलने पर 25 फीसदी कोर्स कम करने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन परिषद ने रेजिडेंशियल इंस्टीटूट्स में होने वाले सेमेस्टर की परीक्षाओं में 25 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव को मंजूर दे दी है।

इसके साथ ही, बोर्ड ऑफ स्टडीज विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेजों में योग के डिप्लोमा स्तर के पाठयक्रम भी शुरू करेगा। साथ ही संत कबीर दास के साहित्य अध्ययन के लिए शोध पीठ की स्थापना भी की जाएगी।

इसके अलावा कंप्यूटर साइंस विभाग को स्वतंत्र विभाग बनाया जाएगा। अभी यह इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधीन था। इसका प्रस्ताव कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर मनुप्रताप सिंह ने दिया था।

आपको बता दें, फार्मेसी विभाग के लिए अलग से संस्थान स्थापित किया जाएगा, जहां पर फार्मेसी संबंधी शोध कार्यों को बढ़ावा दिया जा सके। इसमें शोध के लिए आधुनिक प्रयोगशाला और संसाधन भी विकसित किए जाएंगे। फिलहाल , बैचलर्स और मास्टर्स में 25 फीसदी कोर्स कम करने के प्रस्ताव को परिषद ने मंज़ूरी नहीं दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...