1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई फुटबाल की आम बैठक, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई फुटबाल की आम बैठक, पढ़ें पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई फुटबाल की आम बैठक, पढ़ें पूरी खबर

आगरा की धरती पर आप बन्धुवर का स्वागत है, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष श्री बिल्‍लु चौहान जी ने बताया की।  29नवम्बर 2020 को उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की वार्षिक आम बैठक में श्री अरविन्द मेनन जी संघ के अध्यक्ष एवं मो० शाहिद महासचिव सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। संघ की आम सभा की बैठक को सम्बोधित करते हुए मेनन जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फुटबॉल खेल को आमजन का खेल बनाना है।

‘एक रूपरेखा तैयार गाँव-गाँव में फुटबॉल खेल को बढ़ाना है। आपको अवगत कराते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है, हमारे युवा होनहार खिलाड़ियों ने 208 में गोवा, केरल, कोलकाता जैसी सशक्त टीमों को परास्त कर B.C ROY TROPHY अपने नाम की, इन खिलाडियो पर हमें नाज है, प्रदेश सरकार ने तीस-तीस हजार की नगद राशि देकर इन्हे सम्मानित भी किया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक आयुतर्ग में हमारे खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

 

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपने बेहतर खेल प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश के खिलाडियों ने राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है, इनपे हमें नाज है। श्री भुवन भुवन चन्द्र जोशी , रमेश रावत, वाजिद अली , मनोज जग्गी, जतिन सिंह बिष्ट , समीर, नूर आलम , वीरू यादव, असफाक अली, मो० शमीम , यशराज थापा,, सत्येन्द्र यादव का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ। सत्येन्द्र यादव वर्तमान में भारतीय टीम का सदस्य है। U-19 जूनियर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व मो० मुस्तफा खान ने इण्डोनेशिआ में किया है। हमें इन होनहार पर नाज है। बालिका वर्ग में स्व० पूनम चौहान , पूजा चौहान, कुमारी ज्योति गुप्ता, पिंकी कुमारी भारतीय टीम की सदस्य रही है, इन नारी शक्ति पर हमें गर्व है।

उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ से सम्बद्ध सभी जिला/ मण्डल सचिव फुटबॉल खिलाडी रहे है, इनके सहयोग से जिलों में फुटबॉल खेल संचालित किए जाते है। इसके विपरीत कुछ तथा कथित लोग जो अपने को फुटबॉल का हितैशी व मसीहा मानते हुए संघ पर बिना किसी जानकारी के तथ्यहीन आरोप लगाते है। निराधार आरोप की प्रदेश में केवल 2-3 कोच है, जिन्हे टीम का प्रशिक्षक बनाया जाता है, ऐसे लोगो का फुटबॉल की मातृसंस्था FIFA/AFC/AIFF की नियमावली तक भी जानकारी नहीं है, ऐसी दशा में इनलोगों का बिना जानकारी के इस तरह से आरोप लगाना हास्यापद है। वर्तमान में “C” लाइसेन्स उत्तीर्ण कोच ही किसी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में प्रदेशीय टीम का मुख्य प्रशिक्षक हो सकता है। अन्यथा की दशा में उन्हें दर्शक दीर्घा में जगह मिलेगी। संतोष ट्रॉफी के लिए “8” लाइसेंस उत्तीर्ण होना आवश्यक है, इसके लिए बेहतर कोच आगे आवें उनका स्वागत रहेगा , B&C लाइसेंस का कोर्स पूरा कर परीक्षा उत्तीर्ण करें।

बेबुनियाद आरोप से आम जन एवं खिलाड़ियों के बीच भ्रम फैलाने का कार्य ये लोग कर रहे है, जो लोग केवल अपने लाभ के लिए संघ से जुड़े रहे, तब तक संघ की कार्य शैली अच्छी रही , हित लाभ के बाद संघ में खामी नजर आने लगती है।

छड महाशय ने दम्म भरते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में मेरे अलावा कोई दूसरा नहीं हुआ, इसके पहले आप के संज्ञान में लाया है की

उत्तर प्रदेश के दर्जनों बालक/ बालिकाऐं अपने बेहतर खेल प्रदेर्शन से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

उत्तर प्रदेश फूटबॉल के हित के विपशीत कार्य करने वालो से सादर आग्रह है की FIFA/AEC/AIFF  की नियमावली की जानकारी प्राप्त कर लेवे। बिना जानकारी के, तथ्य हीन आरोपों से संघ विरोधी कार्य या बैठक आयोजित कर खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को भ्रमित करने का कार्य कदापि न करें।

AIFF ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप आयोजनों की जिम्मेदारी जब- जब उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ को सौपी है, हमने बेहतर एवं सफल आयोजन किया है, संतोष ट्रॉफी , U-।9 और सीनियर महिला चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए #॥ व प्रतिभागी प्रदेशीय

टीमो ने सराहा है, इसके अलावा  SCHOOL GAME FEDRATION OF INDIA  का U-19 एशिया कप जिसमें ।2 देशों की टीमों ने प्रतिभाग किया है जिसमें आगरा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री बिल्लु चौहान जी ने Ogranizing secretary के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ ने अपने ।0 ऑफिसियल देकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी , इन आयोजनों से खिलाड़ियों को विशेष लाभ मिलता है, उनके खेल में निरन्तर निखार आता है, होनहार खिलाड़ियों के खेल से उन्हें सिखने का मौका मिलता है।

हमारा कल बेहतर हो इसके लिए सुझाव एवं सहयोग आमंत्रित है, हम सभी जिला सचिव आपको विश्वास दिलाना चाहते है, कि उत्तर प्रदेश में फुटबॉल को आमजन का खेल बनाने में संघ के अध्यक्ष श्री अरविन्द मेनन जी के सपनों को साकार करेंगे।

 

फुटबॉल खेल को गाँव-गाँव तक फैलाने का प्रयास करेंगे जिससे प्रतिभा निखर कर सामन आएगी। आपके सहयोग से हम सब यह कर पाएंगे। हम सब सचिव जिला फुटबॉल एसोसिएशन| संघ पुनः आप पत्रकार बंधुवर| छायाकार /इलेक्टॉनिक्स मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते है कि आपने अपना बहुमूल्य समय दिया।

पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलो से आये फुटबॉल सचिव बिल्लु चौहान (आगरा), अजित सिंह (कानपुर),आरशैफ नजमी (मिर्जापुर), मैराज खाँ (गाजीपुर), दलवीर सिंह (मथुरा), ललित पथ (मेरठ), एम.एस बेग (फैजाबाद), अजय सिंह (अलीगढ़), वाजिद अली (नोएडा), नासिर कमाल (मुरादाबाद), मो०सगीर (झाँसी), कन्हैया कुमार (लखनऊ) व फुटबॉल कोच इरफान जमा खाँ उपस्थित थे इनके अलावा आगरा के सादात खाँ जी आगरा ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष हरी सिंह यादव, रविन्द्र पाल

सिंह टिम्मा, शशांक पालीवाल व आगरा के खिलाड़ियों के रूप में अक्षय सिंह, मनोहर सिंह चाहर, तेजपाल सक्सेना , सुभाष नन्दा, सोनू जूनियर , सुमित राजपूत , अर्चना कुमारी, उर्वशी शिकरवार, कु०सेवी , कु०प्रीति , कोमल रावत, प्रगति शर्मा , साक्षी शर्मा , निशा नेगी , शिवानी बघेल , लक्ष्मी चौधरी उपस्थित रहें। पत्रकार वार्ता का संचालन रिनेश मित्तल ने किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...