बॉलीवुड के 70 और 80 दशक के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन का एक फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राकेश, अभिनेता ऋतिक के पिता भी है और उन्होंने ही अपने पिता का यह वीडियो शेयर किया है।
आपको बता दे, राकेश रोशन ने पिछले साल गले के कैंसर को मात दी है। और वो बिल्कुल अपने बेटे के जैसे फिटनेस का ध्यान रखते है।
ऋतिक ने वीडियो शेयर के साथ कैप्शन में लिखा, अकेले हैं, पर लगे हुए हैं। यह मेरे लिए किसी भी अन्य चीज से ज्यादा इंस्पायरिंग है, मेरा डेली डोज।
इस वायरल वीडियो में 70 साल के राकेश रोशन किसी युवा की तरह जिम में पसीना बहाते हुए नज़र आ रहे है और लोग इस वीडियो को बेहद पसंद भी कर रहे है।