1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकते हैं फिट रोहित शर्मा, आधिकारिक बयान आना बाकी

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकते हैं फिट रोहित शर्मा, आधिकारिक बयान आना बाकी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकते हैं फिट रोहित शर्मा, आधिकारिक बयान आना बाकी

टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा की चोट को लेकर खड़े हुए विवाद में अब एक अहम बदलाव हो सकता है। बीसीसीआई के सूत्रों से खबर मिली है कि जल्द ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे में शामिल किया जा सकता है। रोहित शर्मा फिलहाल मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल फाइनल खेलने की तैयारी कर रहे।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं चुने जाने से बीसीसीआई पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। बीसीसीआई से यही सवाल किया जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा आईपीएल में खेलने के लिए फिट हैं तो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कैसे अनफिट हो सकते हैं। जब बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन किया था तब रोहित शर्मा हेमस्ट्रिंग की परेशानी से जूझ रहे थे।

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरू होगा। टीम इंडिया इस दौरे पर तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी। रोहित शर्मा की वापसी वनडे में न होकर टी-20 में हो सकती है।

आपको बता दें कि जब तक रोहित शर्मा टीम की उपकप्तानी नहीं करते तब तक रोहित शर्मा की जगह पर केएल राहुल को टी-20 और वनडे का उपकप्तान बनाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...