1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. देश के लिए पहली सीरीज जीत यादगार – टी नटराजन

देश के लिए पहली सीरीज जीत यादगार – टी नटराजन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश के लिए पहली सीरीज जीत यादगार – टी नटराजन

तमिलनाडु के 29 साल के तेज गेंदबाज ने टी नटराजन ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दो महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की।

नटराजन ने दूसरे टी-20 में डी आर्सी शॉर्ट और मोएजेस हेनरिक्स के विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने नटराजन को भारत के लिये इस दौरे की खोज बताया है।

मैकग्रा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा था – ” मैं नटराजन से काफी प्रभावित हूं। वह निश्चित तौर पर भारत के लिये इस दौरे की खोज हैं। उम्मीद है कि वह अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा। ”

नटराजन ने अपने ट्विटर पर लिखा – ” यह मेरी अपने देश के लिए सीरीज में पहली जीत है। यादगार और विशेष। ”

नटराजन ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी तीन विकेट लिये थे, जिसे भारत ने 11 रन से जीता था। इस तरह तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम छह विकेट हो गए हैं।

तीसरे वनडे में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले नटराजन ने अपने पहले ही मैच में दो विकेट लिये और भारत की 13 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...