1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला प्रैक्टिस टेस्ट मैच ड्रॉ

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला प्रैक्टिस टेस्ट मैच ड्रॉ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला प्रैक्टिस टेस्ट मैच ड्रॉ

अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्चिन, उमेश यादव और रिद्धिमान साहा ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत की ओर से अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत पहला तीन दिवसीय अभ्यास मैच बिना किसी नतीजे के ड्रॉ रहा।

इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 247 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इसमें रहाणे का नाबाद शतक भी शामिल था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए ने ग्रीन के नाबाद 125 रनों की मदद से नौ विकेट पर 306 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।

दूसरी पारी में इंडिया-ए की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने नौ विकेट पर 189 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से माइकल नेसर ने 41 रन पर दो विकेट और स्टेकेटी ने पांच तथा ग्रीन ने दो विकेट लिए। मैच के तीसरे और अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया-ए 15 ओवर में एक विकेट पर 52 रन ही बना सका और मैच ड्रॉ रहा।

इंडिया-ए की अगुवाई कर रहे रहाणे ने दो पारियों में नाबाद नाबाद 117 और 28 रन बनाए। मार्च के बाद से पहला मैच खेल रहे पुजारा ने 54 और 0 रन बनाए। उनके अलावा साहा ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली।

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दोनों पारियों में चार विकेट चटकाए जबकि अश्विन ने 22 ओवर में दो विकेट निकाले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 29 ओवर में तीन विकेट लिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...