1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना की वजह से एफआईएच प्रो हॉकी लीग हो सकती है जुलाई-अगस्त में

कोरोना की वजह से एफआईएच प्रो हॉकी लीग हो सकती है जुलाई-अगस्त में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना की वजह से एफआईएच प्रो हॉकी लीग हो सकती है जुलाई-अगस्त में

दुनियाभर में लगातार कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है, इसके चलते सभी खेल आयोजन को स्थगित किया जा रहा है। बताते चले कोरोना के कारण अब तक दुनियाभर में हजारों लोगों ने अपनी जान खो दी है, तो लाखों की संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित है।

बता दे कोरोना के चलते अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एफआईएच प्रो लीग के दूसरे सत्र को और आगे बढ़ा दिया है और अब यह मैच जुलाई-अगस्त में कराए जा सकते हैं। एफआईएच पहले भी प्रो लीग को दो बार निलंबित कर चुका है। एफआईएच ने 15 अप्रैल से पहले होने वाले सारे मैच स्थगित कर दिए थे और बाद में निलंबन 17 मई तक बढ़ा दिया।

इसको लेकर एफआईएच सीईओ थियरे वेल ने कहा, कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए एफआईएच और सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय संघों ने प्रो लीग के बाकी मैच जुलाई-अगस्त में कराने का फैसला किया है। इस समय वर्तमान कार्यक्रम के सारे मैच आगामी सूचना तक रोक दिए गए हैं। आगे वेल ने कहा कि, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी इस महामारी का असर पड़ेगा। हम भी वित्त प्रबंधन और बजट नियोजन के दौरान इसे ध्यान में रखेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...