1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. नैनीताल में बारिश और बर्फबारी की आशंका,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नैनीताल में बारिश और बर्फबारी की आशंका,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नैनीताल में बारिश और बर्फबारी की आशंका,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौमस विभाग द्वारा जारी बारिश और बर्फबारी के अर्लट के बाद आज सरोवर नगरी नैनीताल में कड़ाके की ठंड बढ़ रही है। जिस कारण सुबह के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई हैं। अचानक बढी ठंड से स्थानीय लोगों के साथ-साथ नैनीताल घुमने आए पर्यटको को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

सरोवर नगरी नैनीताल में एक बार फिर से नए साल में ठंड ने दस्तक दे दी हैं। ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग आग का सहारा ले रहे है और पर्यटक गर्म कपड़े और चाय काफी का सहारा ले रहे है। वही नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को नए साल में बर्फ बारी की उम्मीद है।  मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश भर के ऊचांई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। जिसके बाद से पर्यटक नैनीताल समेंत आस पास के पर्यटक स्थलो में पहुचने लगे है।

मौसम विभाग की जानकारी के बाद से पर्यटकों में बेसब्री से बर्फबारी का इंतजार है। वही ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी में इजाफा देखा जा रहा है और लोग गर्म कपड़े खरीदते नजर आ रहे हैं। जिससे गर्म कपड़ों के कारोबारी खुश नजर आ रहे हैं।

(सुनील बोरा की रिपोर्ट)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...