तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने लंका प्रीमियर लीग के पहले सीजन में खेलने का फैसला किया है। डेल स्टेन 26 नवंबर से शुरू होने जा रही लंका प्रीमियर लीग में कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
फ्रेंचाइजी की ओर से डेल स्टेन के टीम के साथ जुड़ने के बारे में जानकारी मुहैया करवाई गई।
स्टेन ने खुद भी कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलने की पुष्टि की। कैंडी टस्कर्स ने कहा – ” हमें इसकी घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि दिग्गज बॉलर डेल स्टेन कैंडी टस्कर्स से जुड़ेंगे। ”
कैंडी टस्कर्स को अपना पहला मुकाबला लीग के पहले मैच में कोलंबो किंग्स से गुरुवार को खेलना है। पाकिस्तान के शोएब मलिक को भी कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलना था, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वह इसमें नहीं खेल पाएंगे।