1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गेहूं खरीदी में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर रखकर चक्काजाम

गेहूं खरीदी में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर रखकर चक्काजाम

स्लॉट बुकिंग और खरीदी केंद्र घटने से बढ़ी परेशानी, मौके पर पहुंचे तहसीलदार दिया अश्वासन।

By: Naredra 
Updated:
गेहूं खरीदी में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर रखकर चक्काजाम

पन्ना जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी को लेकर किसानों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया है।

पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क में खड़ी कर चक्काजाम कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किसानों का आरोप है कि 15 अप्रैल से शुरू होने वाली खरीदी अब तक कई केंद्रों पर शुरू नहीं हुई। जबकि स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय है।

ऐसे हजारों किसान स्लॉट भी बुक नही करा पा रहे हैं।साथ ही 53 खरीदी केंद्रों को घटाकर 39 कर दिए जाने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि जानकारी लगते ही तहसीलदार मौके पर पहुँचे औऱ किसानों को जल्द व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...