1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हुए फिट, RCB के खिलाफ उतर सकते हें मैदान में

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हुए फिट, RCB के खिलाफ उतर सकते हें मैदान में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हुए फिट, RCB के खिलाफ उतर सकते हें मैदान में

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आइपीएल 2020 अच्छा नहीं रहा है। टीम अब तक सात में से एक मैच ही जीत सकी है। टीम को अगला मैच शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले से पहले पंजाब के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल फूड पॉइज़निंग से उबर गए हैं और वह इस मैच में खेल सकते हैं।

Image

गौरतलब है कि टीम के हेड कोच अनिल कुंबले ने जानकारी दी थी कि पिछले हफ्ते सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फूड प्वाइजनिंग के कारण गेल नहीं खेल पाए थे। 41 वर्षीय खिलाड़ी इस वजह शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी नहीं खेल सका।

गेल ने अस्पताल से एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।  पंजाब की टीम ने सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स में मौजूद गेल की तस्वीरें शेयर कीं

समाचार एजेंसी पीटीआइ से टीम के एक सूत्र ने कहा कि  वह अब ठीक हैं और संभावना है कि वह गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ मैच खेलेंगे। यह मैच शारजाह में खेला जाना है, जहां का मैदान काफी छोटा है। यह मैदान गेल जैसे छक्का मारने वाले खिलाड़ी के लिए आदर्श है।

Image

पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण था गेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। जब पंजाब ने उन्हें टीम में जगह देने का फैसला किया, तो वह फूड पॉइज़निंग के कारण नहीं खेल सके।

Image

सात मैचों से छह हार के बाद पंजाब की टीम का प्ले-ऑफ में जगह बनाने की संभावना काफी कम हो गई है। अंतिम चार में जगह बनाने के लिए टीम को टूर्नामेंट के दूसरे चरण में असाधारण प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में गेल के फिट होने से टीम को फायदा हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...