1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS ENG: शानदार प्रदर्शन के बाद भी इस खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह, जानें किसकी हुई वापसी

IND VS ENG: शानदार प्रदर्शन के बाद भी इस खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह, जानें किसकी हुई वापसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS ENG: शानदार प्रदर्शन के बाद भी इस खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह, जानें किसकी हुई वापसी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज फतह करने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। जिसके लिए टीम का चयन मंगलवार को किया गया। इंग्लैंड 5 फरवरी से भरत में पहले टेस्ट सीरीज का आगाज करेंगी। भारतीय टीम की बात करें तो पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम का चयन किया गया। इस टीम में कप्तान विराट कोहली आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह,इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उभरकर सामने आये गेंदबाज टी नटराजन को पहले दो टेस्ट मैचों में आराम दिया गया है।

आपको बता दें कि साल 2018 में इंग्लैंडके खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद पहली बार पांड्या की वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पांड्या ने शानदार प्रदर्सन किया था। इंग्लैंड सीरीज में पांड्या को बतौर बल्लेबाज चुना गया है।

नटराजन ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्हें एक ही दौरे पर वनडे, टी20 और टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। जबकि उन्हे ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सिर्फ नेट बॉलर के तौर पर ही चुना गया था। ऐसे में उन का चयन न होना आश्चर्य की बात है।

आईपीएल में चोटिल होने के बाद ईशांत शर्मा की भी टीम में वापसी हुई है। ईशांत शर्मा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल की ओर से खेलते समय चोटिल हो गए थे। चोटिल होने की वजह से ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में चोट के करण आखिरी टेस्ट से बाहर रहने वाले जसप्रीत बुमराह और अश्विन की टीम में वापसी हुई है। बाकी चोटिल खिलाड़ीयों का चयन इंग्लैंड के लिए नहीं किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...