1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. इंग्लैंड दूसरी पारी में भी हुई धराशाई A फैक्टर पड़ा भारी!, वाशिंगटन सुंदर ने भी…

इंग्लैंड दूसरी पारी में भी हुई धराशाई A फैक्टर पड़ा भारी!, वाशिंगटन सुंदर ने भी…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंग्लैंड दूसरी पारी में भी हुई धराशाई A फैक्टर पड़ा भारी!, वाशिंगटन सुंदर ने भी…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जे रहे अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन चाय काल तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट खो दिये हैं। इस दौरान उन्होन 98 रनों की पारी खेली है। अश्विन और अक्षर पटेल की जोड़ी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी को तहस-नहसकर दिया है। इंग्लैड की तरफ से कप्तान जो रुट के 30 रनों की पारी के अलावा कोई भी बल्लेबाज इसके उपर स्कोर नहीं कर सका है।

गेंदबाजी की बात करें तो अक्षर पटेल ने 4 तो अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किया है। भारत ने पहली पारी में 365 रनों का स्कोर खड़ा किया है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 205 रन बनायें थे। भारतीय टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। शुबमन गिल बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस चले गये थे।

रोहित शर्मा के 49 रनों की पारी खेली थी। मध्यक्रम में ऋषभ पंत ने 101 रन तो वाशिंगटन सुंदर 96 रन और अक्षर पटेल ने 43 रनों का योगदान दिया था। जिसके बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 365 रनों का योगदान दिया। वाशिंगटन सुंदर अपने पहले शतक से 4 रन से चूक गये। पहले शतक से चूकने का गम उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया।

सुंदर की बात करें तो 4 मैचों के उनकी तीसरा अर्दशतक है। सुंदर ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। ब्रिस्बेन के अपने डेब्यू टेस्ट में सुंदर ने गेंद और बल्ले से यादगार प्रदर्शन किया था। उस टेस्ट में सुंदर ने कुल चार विकेट झटके थे। इसके साथ ही सुंदर ने पहली पारी में 62 रनों का अहम योगदान दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भी सुंदर ने नाबाद 85 रनों का पारी खेली थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...