इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता गेड का निधन हो गया है। गेड ने मस्तिष्क के कैंसर से एक साल तक जूझने के बाद मंगलवार को 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
पूर्व रग्बी खिलाड़ी और कोच गेड पिछले कुछ समय से मस्तिष्क के कैंसर से पीड़ित थे और स्टोक्स अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए कुछ समय पहले एक महीने से अधिक समय तक क्राइस्टचर्च में थे।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर पर श्रृद्धांजलि देते हुए कहा – ” बेन स्टोक्स के पिता गेड के निधन के बाद हमारी संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं। ”
All our thoughts are with Ben Stokes and his family following the passing of his father, Ged. 💔 pic.twitter.com/r1KYPQFuxD
— England Cricket (@englandcricket) December 8, 2020
स्टोक्स फिलहाल इंग्लैंड की टीम के साथ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए हैं। वह तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेले, लेकिन उन्हें वनडे मैचों की सीरीज से आराम दिया गया था।