कोरोना महामारी के कारण भारत में मार्च 2020 के बाद किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ है। इस बार आईपीएल का आयोजन भी यूएई में किया गया था।
लेकिन अब फरवरी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैच, तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे।
भारत के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज 5 फरवरी से शुरू होगी। मज़ेदार बात यह है कि अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से डे-नाइट टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
NEWS 🚨 : BCCI, ECB announce itinerary for England’s tour of India 2020-21.
More details here – https://t.co/LRckHxHpHx #INDvENG #TeamIndia pic.twitter.com/MdhRnmfx0s
— BCCI (@BCCI) December 10, 2020
इसकी जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीट करके दी। बीसीसीआई के मुताबिक चार टेस्ट मैचों की सीरीज चेन्नई और अहमदाबाद में खेली जाएगी। पांच मैचों की टी-20 सीरीज अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ही खेली जाएगी। वहीं वनडे सीरीज के तीनों मैच पुणे में खेले जाएंगे।