इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की वनड़े सीरीज का आखिरी मैच इंग्लैंड ने 2 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ ही यह सीरीज 1-1 से बराबर रही। सीरीज का दूसरा मैच बारिश के चलते खेला नहीं गया।
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 257 रनों का लक्ष्य रखा। साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। डिकॉक ने 69 और मिलर ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में आदिल राशिद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।
जवाब में इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से जो डेनली ने सबसे ज्यादा 66 रनों का पारी खेली। जबकि जो रूट ने 49 ,जॉन बेयरस्टो 43 और टॉम बेंटन ने 32 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में लुंगी नगिदी और हेंड्रिक्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए।
बता दें तीन मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढत हासिल कर ली थी। जबकि दूसरा मैच बारिश के चलते खेला नही जा सका।