रिपोर्ट – पल्लवी त्रिपाठी
पंजाब: पंजाब में पुलिस ने फर्जी डिग्री जारी करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठते थे । गिरोह 30-40 दिन में ही युवकों को इंजीनियर (Engineer), डॉक्टर (Doctor) , अकाउंटेंट (Accountant), एमबीए (MBA), बीटेक (Btech), एमटेक (Mtech) की फर्जी डिग्रियां सौंप देते थे । पुलिस ने गिरोह के लोगों के पास से कई जाली दस्तावेज, मुहर, होलोग्राम, कंप्यूटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पंजाब में मोहाली पुलिस ने कम पढ़े-लिखे व स्टडी गैप वाले युवकों से मोटी रकम लेकर उन्हें प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी और संस्थानों की फर्जी डिग्रियां मुहैया कराते थे । इस गिरोह का नेटवर्क किसी एक शहर या राज्य तक सीमित नहीं हैं बल्कि इसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।

आरोपी पंजाब, हिमाचल, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत कई शहरों में स्थित 16 सरकारी और निजी यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां जारी करते थे । गिरोह के लोगों की पहचान कर ली गई है । जिनमें निर्मल सिंह निम्मा गांव करतारपुर थाना मुल्लांपुर गरीबदास, विष्णु शर्मा निवासी निधि हाई कॉलोनी मथुरा (यूपी), सुशांत त्यागी संचालक वीर फाउंडेशन डिस्टेंस एजुकेशन मेरठ आनंद विक्रम सिंह निवासी सेक्टर-2, वैशाली गाजियाबाद (यूपी), अंकित अरोड़ा निवासी फतेहपुर, सियालवा, मोहाली के रूप शामिल हैं।