1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जबलपुर पहुंचे रामेश्वर धाम महाराज, समाज में एकता, धर्म और संस्कारों के महत्व पर दिया जोर

जबलपुर पहुंचे रामेश्वर धाम महाराज, समाज में एकता, धर्म और संस्कारों के महत्व पर दिया जोर

रामेश्वर धाम महाराज ने हिंदू राष्ट्र के विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज में एकता, धर्म और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया।

By: Naredra 
Updated:
जबलपुर पहुंचे रामेश्वर धाम महाराज, समाज में एकता, धर्म और संस्कारों के महत्व पर दिया जोर

जबलपुरः दतिया से जबलपुर पधारे रामेश्वरम धाम सरकार का शहर में भव्य स्वागत किया गया। वे जानकी रमन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां जानकी रामायण परिवार के सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

तीन दिवसीय दिव्य दरबार कार्यक्रम के सिलसिले में जबलपुर आए महाराज के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान उन्होंने हिंदू राष्ट्र के विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज में एकता, धर्म और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला और पूरे आयोजन में श्रद्धा व उत्साह की झलक साफ नजर आई।

जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...