पन्नाः रैपुरा तलसील से कुछ ही दूरी पर ग्राम पंचायत मूलपारा के ग्राम कूड़ा में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक महिला की जान चली गयी।
बताया जा रहा है कि हाई-वोल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। जिसके कारण गेहूं की फसल के लिए लगाई गई लोहे के कटीले तार में हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का करेंट फैल गया, जिससे यह हादसा हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर थे, जिसकी शिकायत जिम्मेदार विभाग को पहले भी की जा चुकी थी। लेकिन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
परिजनों ने बताया कि महिला सुबह और शाम को अपने खेत पर गेहूं की फसल की देखभाल के लिए जाया करती थी। आज सुबह करीब 8 बजे जब वह अपने खेत पर पहुंची तो हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई। रैपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण पूरे ग्राम में आक्रोश व्याप्त है।