{ श्री अचल सागर जी महाराज की कलम से }
इस वक़्त कोरोना के रूप में जो संकट देश में आया है उसे देखकर तो यही लगता है कि इतना बड़ा संकट झेल जाना हर किसी पीएम के बस की बात नहीं है।
ये एक ऐसी महामारी है जिसने कई देशों को तो विनाश के कगार पर पंहुचा दिया है लेकिन भारत देश हिम्मत के साथ इसका मुकाबला कर रहा है।
कुछ महीनों पहले तक देश एक आर्थिक तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा था लेकिन अचानक से इस कोरोना नाम की बीमारी ने सब कुछ तहस नहस कर दिया है।

लेकिन कहने है ना कि ” जा पर कृपा राम की होई ! ता पर कृपा करहु सब कोई ” , पीएम मोदी एक ऐसे इंसान है जिनके लिए सिर्फ कर्तव्य आगे है। उनकी जन्मपत्री में उच्च के ग्रह राजयोग बना रहे है।
कोरोना भारत का उतना नुकसान नहीं कर पाया है जितना उसने दुनिया का किया है।
सत्ता का सुख भोगने के बाद हो सकता है आज विपक्ष में बैठे लोग उनके काम का विरोध रहे है लेकिन पीएम मोदी वही करते है जो देश हित में होता है।
हमे पूरा विश्वास है कि ऐसे ईमानदार और जागरूक पीएम के कारण कोरोना नाम की बीमारी को ये देश खत्म करने में सफल हो जाएगा।