लगातार बढ रहें कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए हाल ही जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टोक्यो ओलंपिक को अगले एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया। जिसके चलते अब 2021 में प्रस्तावित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 2021 की जगह अब 2022 में होगा। टोक्यो ओलंपिक की नई तारीख घोषित होने के बाद विश्व एथलेटिक्स ने कहा, अमेरिका में 6 से 15 अगस्त 2021 तक प्रस्तावित इस चैंपियनशिप का आयोजन 2022 में होगा।
विश्व एथलेटिक्स ने कहा, हम जापान के आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा घोषित ओलंपिक की नई तारीखों का समर्थन करते हैं। इसमें कहा गया, इससे हमारे एथलीटों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में जाने के लिए जरूरी समय मिलेगा।
उन्होंने कहा, हर किसी को इसे लेकर लचीला होना होगा और हम ओरेगोन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए स्थानीय आयोजकों से चर्चा कर नई तारीख की घोषणा करेंगे।