दूरदर्शन ने कुछ ऐसा किया की हमारे दुश्मन पड़ोसी मुल्क को गुस्सा आ गया है। दरअसल हुआ यूं कि मौसम संबंधी खबरों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जिसके POK बोला जाता है के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित की खबरें शामिल करनी अब हमने शुरू कर दी है।
जैसे ही पाक को इसकी भनक लगी उसने पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव की भी दुहाई दी।
वहीं भारत के मौसम विभाग ने कहा कि ये शहर भारत का हिस्सा हैं और यही वजह है कि वे अपने मौसम बुलेटिन में इन स्थानों के मौसम का अपडेट देंगे।
अब इस घोषणा के बाद यह अटकले तेज हो गयी है कि कही भारत POK लेने की तैयारी तो नहीं कर रहा है।