1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. दिनेश कार्तिक बने सुपरमैन, स्टोक्स का कैच पकड़ा

दिनेश कार्तिक बने सुपरमैन, स्टोक्स का कैच पकड़ा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिनेश कार्तिक बने सुपरमैन, स्टोक्स का कैच पकड़ा

कोलकाता और राजस्थान के खिलाफ हुए मुकाबले में कोलकाता के विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर खुद बेन स्टोक्स भी हैरान ही गए। दिनेश कार्तिक ने भले ही बल्लेबाज़ी में कमाल न किया हो लेकिन उन्होंने विकेट के पीछे 4 कैच पकड़े।

दरअसल, कमिंस की बाहर जाती गेंद पर बेन स्टोक्स ने शॉट खेला और पीछे खड़े कार्तिक ने अपनी बाईं तरफ भागते हुए हैरतअंगेज कैच लपक लिया। कार्तिक के इस कैच को देखकर खुद बेन स्टोक्स में हैरान रह गए और निराश होकर पवेलियन लौट गए।

जिस वक्त बेन स्टोक्स का विकेट गिरा, उस समय राजस्थान की टीम 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना चुकी थी। स्टोक्स के विकेट गिरने के बाद राजस्थान के विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और राजस्थान को इस अहम मुकाबले में 60 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

आपको बता दें कि आईपीएल 2020 के 54वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 60 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता की प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की संभावनाएं कायम हैं। कोलकाता ने पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...