1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा बड़ा झटका, ड्वेन ब्रावो हुए IPL से बाहर,पढ़े

धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा बड़ा झटका, ड्वेन ब्रावो हुए IPL से बाहर,पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा बड़ा झटका, ड्वेन ब्रावो हुए IPL से बाहर,पढ़े

 इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर और एक बड़े मैच विनर ड्वेन ब्रावो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैँ। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उनको चोट लगी थी जिसके बाद वह राजस्थान के मैच में नहीं खेले थे। अब टीम के कार्यकारी अधिकारी ने बताया का है ब्रावो घर जा रहे है और आगे के मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

West Indies all-rounder Dwayne Bravo announces international retirement - The Economic Times

इस सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। तीन बार की चैंपियन टीम ने अब तक 10 मैच में से सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है। अब उसके पास महज 4 मुकाबले बचे हैं और हर मैच में जीतने के बाद भी प्लेऑफ में टीम के पहुंचने की उम्मीद कम है। इन अहम मुकाबलों से पहले टीम को ऑलराउंडर के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने का दर्द झेलना पड़ रहा है।

Dwayne Bravo's greatest hits on the road to 500

एएनआई से बात करते हुए टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया कि ब्रावो अब आगे टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे और वो घर वापस लौटने को तैयार हैं। उनकी ग्रोइंग इंजरी की वजह से आइपीएल छोड़ना पड़ रहा है जो दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हुई थी। उन्होंने कहा, नहीं, अब टूर्नामेंट इस भाग में ब्रावो नहीं खेलने वाले हैं। ग्रोइंग इंजरी की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वो एक दो दिन में ही अपने घर वापस लौट जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...