भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को पिछले साल 15 अगस्त के दिन अलविदा कह चुके हैं। इसका मतलब यह नहीं कि धोनी अपने आप को व्यस्त नहीं रखते हैं। वैसे तो एमएस धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रीय नहीं रहते लेकिन जब कुछ नया करते हैं तो वह जरूर फैंस के साथ शेयर करते हैं।
धोनी अभी अपने रांची स्थित फार्महाउस में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्ट्रॉबेरी को दिखाते नजर आ रहे हैं। साथ ही खाते हुए भी नजर आ रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब धोनी कुछ उगाते हुए नजर आ रहे हैं पहले भी कई बार उन्हें खेती करते हुए देखा गया है।
धोनी ने ट्वीट करते हुए भी लिखा है कि – ” अगर मैं अपने फार्म हाउस में जाता रहा तो मार्किट के लिए कुछ नहीं बचेगा। ”
If I keep going to the farm there won’t be any strawberry left for the market https://t.co/2AFuwOrmCA
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) January 8, 2021
अभी कुछ दिन पहले ही धोनी अपनी बेटी ज़ीवा धोनी के साथ एक बिस्किट के एड में दिखे थे। धोनी और उनकी बेटी ज़ीवा धोनी ने ओरियो बिस्किट के लिए एक एड किया था। जिसमें धोनी और उनकी बेटी ओरियो बिस्किट खाते नजर आ रहे हैं।