1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ जमकर नाचे धोनी, देखें वीडियो

पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ जमकर नाचे धोनी, देखें वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ जमकर नाचे धोनी, देखें वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ दुबई में हैं। धोनी की वाइफ साक्षी का बर्थडे पिछले हफ्ते थे और इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए धोनी दुबई गए। कैप्टन कूल इसी साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग भी खत्म हो चुका है तो माही को फुर्सत ही फुर्सत है।आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी वापस रांची लौटे थे लेकिन कुछ दिनों के अंदर ही वापस चले गए। दुबई से धोनी का एक डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह जमकर थिरक रहे हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया है। इस वीडियो में धोनी एक पार्टी में डांस करते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी डांस कर रही है। तीनों लोग हाथों में हाथ डालकर थिरक रहे है।

सीएसके ने कैप्शन में लिखा – ” क्या इस वीडियो के देख हम लोग खुद को मुस्कुराने से रोक सकते हैं ? बिलकुल नहीं (Definitely Not) “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...