1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

उत्तराखंड में मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड में मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

(ऋषिकेश से संवाददाता अमित सिंह कंडियाल)

उत्तराखंड के ऋषिकेश में मकर संक्रांति के पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा तट त्रिवेणी घाट पर देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई।

वहीं कई लोगों ने इस खास मौके पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा। आज के दिन गंगा में देव डोलियों का भी आगमन हुआ जहां लोगों ने देवी का आशीर्वाद लिया। स्थानीय पुलिस ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

स्थानीय लोगों के साथ – साथ देश के कोने-कोने से भी श्रद्धालु त्रिवेणी घाट पहुंचे और इस कड़कडाती ठंड में श्रद्धालुओं का गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

वहीं एक पंडित वेद प्रकाश ने बताया कि, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता मकर राशि मे प्रवेश करते है और इसी ही दिन भीष्मपितामाह ने अपने प्राण त्यागे थे, तो आज का दिन पितरों को याद कर उनके लिए मनाया जाता है जिसमें दान – स्नान आदि शुभ माना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...