1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. देवदत्त पडिक्कल ने शिखर धवन और श्रेयस अय्यर को पछाड़ा

देवदत्त पडिक्कल ने शिखर धवन और श्रेयस अय्यर को पछाड़ा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवदत्त पडिक्कल ने शिखर धवन और श्रेयस अय्यर को पछाड़ा

बैंगलोर और दिल्ली के बीच हुए आईपीएल के 55वें मुकाबले में बैंगलोर के देवदत्त पडिक्कल ने ४१ गेंदों में ५० रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसी पारी के साथ उन्होंने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। देवदत्त पडिक्कल आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा बार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पहले अनकैप्ड इंडियन खिलाड़ी बन गए हैं।

पडिक्कल ने इस टूर्नामेंट में 5वां अर्धशतक जड़ा और इसी के साथ उन्होंने शिखर धवन और श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए शिखर धवन ने 4 अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। उस समय शिखर ने भारत के लिए डेब्यू नहीं किया था। वहीं, साल 2015 में श्रेयस अय्यर ने दिल्ली की ही टीम के लिए 4 अर्धशतक जड़े थे।

बैंगलोर टीम मैनेजमेंट ने अपने उप कप्तान पार्थिव पटेल को ड्रॉप किया था और पहले ही मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को जगह दी गई थी। पडिक्कल ने कप्तान कोहली और टीम मैनेजमेंट दोनों को ही कोई मौका नहीं दिया और एक के बाद एक बेहतरीन पारियां खेलते गए और टीम को कई जीत भी दिलाई।

आइपीएल के 13वें सीजन में देवदत्त ने 14 मैच खेले और इन मैचों में 472 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...