1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई की जीत के बावजूद कप्तान रोहित के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़ें

मुंबई की जीत के बावजूद कप्तान रोहित के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई की जीत के बावजूद कप्तान रोहित के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़ें

दुबई में खेले गए आईपीएल 2020 के पहले क्वालीफ़ायर में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडिंयस ने दिल्ली कैपिटल्स पर 57 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर आईपीएल फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली के सामने 201 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था जवाब में दिल्ली की टीम 143 रन ही बना सकी।

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत ख़ास नहीं रही। कप्तान रोहित पहली गेंद पर अश्विन के शिकार बने। मुंबई के नियमित अंतराल में विकेट गिरने के बावजूद क्विंटन डिकॉक ने 25 गेंदों पर 40, सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों पर 51 रन, ईशान किशन ने 30 गेंदों पर नाबाद 55 और डैथ ओवरों में धमाल मचाने वाले हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से नाबाद 37 बनाकर दिल्ली के सामने 201 रनों का टारगेट रखा।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली के खिलाफ जीरो पर आउट होने के साथ ही उनके नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रोहित 13वीं बार आईपीएल में जीरो पर आउट हुए हैं। उनके साथ इस लिस्ट में हरभजन सिंह और पार्थिक पटेल भी मौजूद हैं जो 13 बार जीरो पर आउट हुए हैं।

रोहित शर्मा इस सीजन में खेले 11 मैचों में महज 264 रन बनाए हैं, इसमें उनके नाम दो अर्धशतकीय पारी भी हैं। मुंबई का मुकाबला फाइनल में क्वालीफ़ायर-2 में जीतने वाली टीम से होगा। फाइनल 10 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...