रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन के लिए चेन्नई में ऑक्शन चल रहा है। 8 फ्रेंचाइजी में कुल 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 3 खिलाड़ी निलामीं के लिए उपल्ब्ध हैं। इस नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स CSK, दिल्ली कैपिटल DC, पंजाब किंग्स PBKS, कोलकाता नाइट राइडर्स KKR, मुंबई इंडियंस MI, राजस्थान रॉयल्स RR, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB और सनराइजर्स हैदराबाद SRH भाग ले रही हैं।
तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को इस साल के आईपीएल से पहले अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। आपको बता दें कि गुरुवार को चेन्नई में हुए ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मोटा रकम खर्च कर आपनी टीम का हिस्सा बना लिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मैक्सवेल को 14.25 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। आपको बता दें कि कयास लगाया जा रहा था कि मैक्सवेल को आरसीबी ही खरीदेगी। जो अब सच साबित हुआ। मैक्सवेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उनको 82 मैचो का अनुभव है। इस दौरान उनके बल्ले से 1505 रन निकले हैं। जिसमें 6 हाफ सेंचुरी भी शामिल है।
पिछले सीजन के आईपीएल में मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन मैक्सवेल पंजाब के अपक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाये। उन्होने पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से पंजाब को निराश किया था। जिसके बाद पंजाब की टीम ने उनको इस सीजन के लिए रिलीज कर दिया था।
मैक्सवेल पर एक बार फिर लक्ष्मीं मेहरबान हुईं हैं। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन करने के बावजूद भी इस सीजन के लिए रॉल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सबसे ज्यादा पैसा खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है।