भारतीय पहलवान बबीता फोगाट जो की दुनिया में भारत का नाम रोशन भी कर चुकी है उन्होंने एक मांग की है। दरअसल दंगल गर्ल बबीता का कहना है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर रखा जाना चाहिए।
इंटरनैशनल स्तर की दिग्गज रेसलर बबीता ने ट्वीट किया कि खेल से जुड़े पुरस्कार किसी महान या सम्मानित खिलाड़ी के नाम पर होने चाहिए और किसी राजनेता के नाम पर नहीं।
खेलों से सम्बंधित पुरस्कार सिर्फ़ महान व सम्मानित खिलाड़ियों के नाम पर ही होना चाहिए ना कि किसी ‘राजनैतिक व्यक्ति’ के।
‘राजीव गांधी रत्नखेल ’ पुरस्कार का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर किए जाने का सुझाव आपको कैसा लगा।
#खेलरत्न_खिलाड़ी_के_नाम_पर— Babita Phogat (@BabitaPhogat) September 2, 2020
उन्होंने कहा, हमारे देश में इतने सारे ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं और खिलाड़ी भी पुरस्कार लेते हुए अधिक गौरवांवित और प्रेरित महसूस करेंगे अगर ये किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर होगा।
बबीता फोगाट खुद भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित रही हैं. बता दें कि खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है और इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।