1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. दिल्ली ने बैंगलोर को हरा दूसरे नंबर पर किया क्वालीफाई, क्वालीफ़ायर में मुंबई से मुकाबला

दिल्ली ने बैंगलोर को हरा दूसरे नंबर पर किया क्वालीफाई, क्वालीफ़ायर में मुंबई से मुकाबला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली ने बैंगलोर को हरा दूसरे नंबर पर किया क्वालीफाई, क्वालीफ़ायर में मुंबई से मुकाबला

आईपीएल के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हराकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बैंगलोर का पहला विकेट 25 रन पर गिरा। उसके बाद बैटिंग करने आये विराट कोहली ने देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर टीम का स्कोर 82 रनों तक पहुंचाया। 82 रनों के स्कोर पर कोहली भी चलते बने।

कोहली ने 29 रन बनाए। कोहली के आउट होने के बाद एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। देवदत्त पडीक्कल ने शानदार 50 रनों की पारी खेली जिसमे उन्होंने 5 चौके लगाए। पडीक्कल भी नॉर्खिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद आए डिविलियर्स ने 21 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए।

दिल्ली की तरफ से नॉर्खिया ने 3 विकेट लिए। रबाडा के खाते में 2 विकेट आये जबकि अश्विन ने अपने नाम विराट कोहली का बड़ा विकेट किया। बैंगलोर ने दिल्ली को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया।

जवाब में दिल्ली ने दिल्ली ने पहला विकेट 19 के स्कोर पर गंवाया, जब पृथ्वी शॉ (9) को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने जिम्मेदारी संभाली। 88 रनों की साझेदारी कर धवन 54 रन बनाकर शाहबाज अहमद के शिकार बने।

130 के स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर को शाहबाज ने 7 रन पर आउट कर दिया। 136 के स्कोर पर रहाणे को वॉशिंगटन सुंदर ने कैच कराया। रहाणे ने 60 रन बनाये। ऋषभ पंत ने नाबाद 8 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

इस जीत के साथ ही दिल्ली ने टॉप-2 की जंग जीत ली और प्ले ऑफ में जगह बना ली। अब उसका मुकाबला क्वालिफायर-1 में नंबर-1 टीम मुंबई इंडियंस से 5 नवंबर को दुबई में होगा। यानी क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीम के पास फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...