1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अगले महीने तक के लिए टला टी-20 विश्वकप पर फैसला

अगले महीने तक के लिए टला टी-20 विश्वकप पर फैसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अगले महीने तक के लिए टला टी-20 विश्वकप पर फैसला

इंटरनेशनल टी-20 विश्वकप पर फैसले को जुलाई तक के लिए टाल दिया है। बता दे, यह निर्णय आज दुबई में हुई ICC की अहम बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया गया। पिछली बैठक में 10 जून तक टूर्नामेंट के भविष्य को टाल दिया गया था। इसके साथ ही आईसीसी ने बीसीसीआई को टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिए कर छूट के मुद्दे को निपटाने की समय सीमा इस साल दिसंबर तक बढ़ा दी। 

साथ ही साथ बैठक में न्यूजीलैंड में अगले साल खेले जाने वाले महिला विश्व कप पर भी कोई फैसला नहीं किया जा सका। कोरोना महामारी की स्थिति पर अगले एक माह तक नजर बनाए रखी जाएगी। इसके बाद ही आईसीसी अपने इन दोनों बड़े आयोजन पर कोई फैसला लेगा।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड की बैठक के बाद एक बयान में कहा कि, ‘हमें इस निर्णय को करने का केवल एक मौका मिलेगा इसलिए इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। हम अपने सदस्यों, प्रसारकों, भागीदारों, सरकारों और खिलाड़ियों के साथ परामर्श करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हम टूर्नामेंट से जुड़ी हर जानकारी समझ कर ही कोई फैसला ले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...