1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. डिविलियर्स ने मारा गगनचुंबी छक्का, सड़क पर गुजर रही कार से टकराई गेंद, डिविलियर्स हैरान

डिविलियर्स ने मारा गगनचुंबी छक्का, सड़क पर गुजर रही कार से टकराई गेंद, डिविलियर्स हैरान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डिविलियर्स ने मारा गगनचुंबी छक्का, सड़क पर गुजर रही कार से टकराई गेंद, डिविलियर्स हैरान

कल रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने एबी डिविलियर्स की 73 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रन से मात दी. डिविलियर्स ने इस पारी में सिर्फ 33 गेंदें खेली और 6 छक्के व 5 चौके लगाए। क्रिकेट में मिस्टर 360 कहे जाने वाले डिविलियर्स का एक छक्का इस मैच में बेहद खास था। डिविलियर्स का एक गगनचुंबी छक्का स्टेडियम को भी पार कर गया।

Image

कमलेश नागरकोटी की गेंद पर डिविलियर्स ने इतना लंबा छक्का जड़ा कि स्टेडियम के बाहर गुजर रही कार पर लगी। मैच का 16वां ओवर कोलकाता के तेज गेंदबाज नागरकोटी फेंकने। उनके ओवर में डिविलियर्स दो बेहतरीन छक्के जड़े। एक छक्का इतना दूर था कि गेंद स्टेडियम पार करके सड़क पर जा रही कार से टकराई।

डिविलियर्स ने कहा, ‘अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं। मैं पिछले मैच में शून्य पर आउट हो गया था, वह बहुत खराब अहसास था। मैं योगदान करके खुश हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं भी खुद से हैरान था। हम 140-150 की ओर बढ़ रहे थे और मुझे लगा 160-165 तक की कोशिश कर सकता हूं लेकिन 195 रन पर पहुंचकर हैरानी हुई।

Image

कोहली ने कहा कि हम इस स्कोर से खुश थे। पिच सूखी थी और दिन अच्छा था तो हमने सोचा ओस नहीं होगी। लेकिन एक ‘सुपर ह्यूमन डिविलियर्स को छोड़कर हर बल्लेबाज को पिच पर परेशानी हुई। कोहली ने कहा कि टीम 165 रन के करीब स्कोर बनाने की सोच रही थी लेकिन डिविलियर्स की बल्लेबाजी के कारण हम 195 रन का लक्ष्य दे सके। यह पारी अविश्वसनीय थी. मुझे लगा कि मैंने कुछ ही गेंद खेली है और मैं भी शायद स्ट्राइक करना शुरू कर दूंगा।

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी डिविलियर्स की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, एबी बेहतरीन खिलाड़ी है। उसे रोकना मुश्किल है। उसने ही दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया। हमने सबकुछ करने की कोशिश की. सिर्फ इनस्विंग होती यार्कर ही उसे रोक पा रही थी, वर्ना सभी गेंद बाहर जा रही थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...