1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. DC vs SRH : हैदराबाद के लिए करो या मरो, दिल्ली जीती तो प्लेऑफ में

DC vs SRH : हैदराबाद के लिए करो या मरो, दिल्ली जीती तो प्लेऑफ में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
DC vs SRH : हैदराबाद के लिए करो या मरो, दिल्ली जीती तो प्लेऑफ में

आईपीएल में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। एक तरफ दिल्ली की टीम जीतकर आईपीएल प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बनना चाहेगी। तो वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो उन्हें इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा, पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 11 मैच के बाद भले ही महज 8 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन टीम का नेट रन रेट काफी अच्छा है और यही वजह है कि डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली यह टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई है।

दोनों टीमों के बीच कुल 16 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 6 दिल्ली कैपिटल्स ने और 10 सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद एक मैच जीत चुका है, दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगीसो रबाडा, एनरिच नोर्ट्जे, तुषार देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, मनीष पांडे, विजय शंकर, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, खलील अहमद, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7.00 बजे होगा। मैच दुबई के दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...