1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. DC vs RCB : दिल्ली को जीत के लिए बनाने होंगे 153 रन

DC vs RCB : दिल्ली को जीत के लिए बनाने होंगे 153 रन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
DC vs RCB : दिल्ली को जीत के लिए बनाने होंगे 153 रन

आईपीएल अपने अंतिम चरण में है। आज दूसरे पायदान के लिए दिल्ली और बैंगलोर आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के 14-14 अंक हैं। आईपीएल के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इन दोनों टीमों के बीच बीते 5 अक्टूबर को हुए पिछले मैच में में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। टॉस हराकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बैंगलोर का पहला विकेट 25 रन पर गिरा। उसके बाद बैटिंग करने आये विराट कोहली ने देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर टीम का स्कोर 82 रनों तक पहुंचाया। 82 रनों के स्कोर पर कोहली भी चलते बने।

कोहली ने 29 रन बनाए। कोहली के आउट होने के बाद एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। देवदत्त पडीक्कल ने शानदार 50 रनों की पारी खेली जिसमे उन्होंने 5 चौके लगाए। पडीक्कल भी नॉर्खिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद आए डिविलियर्स ने 21 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए।

दिल्ली की तरफ से नॉर्खिया ने 3 विकेट लिए। रबाडा के खाते में 2 विकेट आये जबकि अश्विन ने अपने नाम विराट कोहली का बड़ा विकेट किया। बैंगलोर ने दिल्ली को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया। आपको बता दें कि दोनों ही टीमों के पास 14 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर बैंगलोर दूसरे, जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...